गोयल बने बीकानेर खाद्य सुरक्षा व सतर्कता समिति सदस्य

बीकानेर मनोनीत

गोयल बने बीकानेर खाद्य सुरक्षा व सतर्कता समिति सदस्य

देशनोक, @dainikkhabraan। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान की उपायुक्त व उपशासन सचिव अलका मीणा ने आदेश जारी करके जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा व सतर्कता समिति बीकानेर का गठन किया।

जिसमे देशनोक के युवा सामाजिक कार्यकर्ता संजय गोयल को सदस्य मनोनीत किया गया है।

गोयल सहित तीन ओर सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। यह कमेटी अध्यक्ष जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में सरकारी राशन की दुकानों का आवंटन, निरीक्षण व जांच करती है।