बीकानेर रोड़-दिल्ली सड़क किनारे मिला कंकाल….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। कंकाल मिलने की खबर सामने आयी है । यह कंकाल चुरू के भालेरी थाना क्षेत्र में मिला है । जहां पर सातमील के पास दिल्ली – बीकानेर रोड़ पर एक पुराना कंकाल मिला है । कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपने कब्जे में लिया है । हालांकि यह कंकाल प्रथम दृष्टया काफी पुराना प्रतीत हो रहा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है