बीकानेर: पुष्करणा सावे के उपलक्ष्य पर निःशुल्क साफा बांधने का कार्यक्रम पुष्करणा स्टेडियम के पास…..

बीकानेर

पुष्करणा सावे के उपलक्ष्य पर निःशुल्क साफा बांधने का कार्यक्रम पुष्करणा स्टेडियम के पास

बीकानेर, @dainikkhabraan। आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को पुष्करणा सावा के उपलक्ष्य पर स्व सुनील कुमार व्यास (पिंटू) की स्मृति में “यश टर्बन” व “पंडित शिवकिशन जी रंगा” परिवार द्वारा पुष्करणा सावे के उपलक्ष्य पर निःशुल्क साफा बांधने का कार्यक्रम पुष्करणा स्टेडियम के पास, बीकानेर में दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमे यश व्यास, दिलीप कुमार रंगा, मोहित रंगा इत्यादि ने मिलकर कुल 1250 के करीब साफा, 350 के करीब केशरिया पाग बांधी। श्री विद्यासागर रँगा ने बताया कि पंडित शिवकिशन जी रंगा परिवार के श्री अक्षय चंद रंगा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया गया। रंगा परिवार के श्री सूर्यकांत रंगा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य भागीदार श्री अशोक व्यास, डूंगर दत्त रंगा, दीपक रँगा, नितिन रँगा, हर्षवर्धन आचार्य, सोहित रंगा, राजू थानवी, किशोर पुरोहित, मनीष बोड़ा, यश रंगा, शिवांश रंगा, शिवांग रंगा, पीयूष रँगा, जितेन्द्र बिस्सा आदि की रही।