पहले श्मशान में फांसी अब नर्सरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के बालादेसर में गुरुवार सुबह एक युवक ने फाँसी लगाकर जान दे दी। जिसका शव महाजन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बालादेसर के सरकारी विद्यालय के पास स्थित नर्सरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महाजन पुलिस व मृतक के परिजनों को दी । सूचना पर महाजन पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया।

