बड़ी खबर: अभी-अभी बीकानेर के किसान चारणवाला ब्रांच पर बैठे धरने पर….

बीकानेर

चारणवाला ब्रांच के किसानों किसान 961 पर धरना दिया रात्री में

बज्जू, @dainikkhabraan। पानी की मांग को लेकर मुख्य नहर की आरडी 961 हेड पर किसानों के द्वारा धरना देकर सोमवार को पानी छोडा़ गया था जो 8 दिन चलना था।

चारनवाला ब्रांच नहर में सिंचाई पानी बीच में बंद करने पर आक्रोशित किसानों ने मुख्य नहर की आरडी 961 पर शनिवार रात्री को धरना लगा दिया।

युवा काग्रेस नेता सुनिल खिचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले शनिवार को धरने पर बैठने पर पानी सोमवार को पानी छोडा़ गया था जो 8 दिन चलना था पर अधिकारियों कि मनमानी के चलते उसे बीच में ही बन्द कर दिया गया जिससे किसानों में भारी रोष प्रकट हुआ और किसान एक साथ मिलकर धरने पर बैठ गए और नहर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

किसानों का कहना है कि अगर पानी वापस पुरा नहीं किया गया तो हमें कानून को अपने हाथ में लेना पडेगा और जबरदस्ती ब्रांच का गेट खोल दिया जाएगा इस बीच कोई अधिकारी मौके पर आने के लिए तैयार नहीं है।

शनिवार को आरडी 961 पर मौजूद किसान हरलालराम,ओमप्रकाश, किसनाराम, सोमनाथ, सदासुख, दिनेश, राजुराम,छोटा फुलासर सरपंच प्रतिनिधि राजाराम मेघवाल कई किसान मौजूद हैं।