पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे दोनों….

देश पुलिस कार्रवाई बाड़मेर

सांडेराव/पाली, @dainikkhabraan। जिले के सांडेराव थाने के सिंदरू बांध के निकट एक बबूल के पेड़ से युवक-युवती का शव लटका मिला। सूचना पर सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव नीचे उतारे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी। दोनों चचेरे भाई-बहन थे।

सांडेराव थानाप्रभारी सरजिल मलिक ने बताया कि मृतक की पहचान सिंदरू गांव निवासी 22 वर्षीय रणछोड़ कुमार पुत्र दीपाराम मेघवाल और सिंदरू निवासी 20 वर्षीय जीवी कुमारी पुत्री वालाराम मेघवाल के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि दोनों शुक्रवार शाम छह बजे से गायब थे। अपने स्तर उन्हें ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन व सरपंच चौथीदेवी देवासी, नरेन्द्र देवासी सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पेड़ से नीचे उतारे।

रिश्ते में लगते थे भाई-बहन
मृतक युवक व युवती एक ही परिवार से थे। दोनों के पिता रिश्ते में चाचा-ताऊ के भाई-बहन लगते थे। उनके दादा एक ही थे। ऐसे में मृतक रणछोड़ कुमार व जीवी कुमारी भी रिश्तें में भाई-बहन हुए।

रविवार को जाना था अहमदाबाद
मृतक युवक अहमदाबाद में काम करता था। पहले लॉकडाउन में घर आया था तब से घर पर ही था। गांव में परिवार के साथ खेती करता था। एमए की पढ़ाई कर रहा था।

रविवार को उसे वापस अहमदाबाद जाना था। इसको लेकर स्लीपर बस में उसका टिकट भी करवाया हुआ था। मृतक युवती जीवी कुमार 12वीं पास थी तथा हाल ही में उसने बीएसटीसी की परीक्षा दी थी।

गणपति में जमकर किया डांस
दोनों युवक-युवती द्वारा यह कदम उठाने से पूरा गांव शोक में है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती ने शुक्रवार को गणपति विर्सजन के दौरान जमकर डांस किया था। जिसे देखकर नहीं लगता था कि उसके मन में ऐसी कुछ बात चल रही है। दोनों एक ही गांव सिंदरू की हैं तथा एक ही मोहल्ले में रहते थे।