पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने किया समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोदी का कोरोना वाॅरियर्स से सम्मान….

बीकानेर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने किया समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्याम मोदी का कोरोना वाॅरियर्स से सम्मान

बीकानेर, @dainikkhabraan। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने कोरोना काल में बीकानेर में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर सहयोग करने वाले समाजसेवी ओर भाजपा युवा नेता श्याम मोदी का शनिवार को बोथरा कॉमप्लेक्स स्थित कार्यालय में  सम्मान किया गया।

मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाहूजा ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में कोरोना काल में विशेष कार्य करने वाले समाजसेवी ओर भाजपा नेता श्याम मोदी का  दुपट्टा,शॉल  एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 

सम्मान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एसबीबीजे बैंक के एकाउंट अधिकारी राजकुमार खुबलानी,  विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी अहमद हसन कादरी, पीबीएम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर आर.के. सुथार,भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान थे ।

 ये कार्यक्रम गुलजारी लाल चुग के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
 

इस अवसर पर कार्यालय मे श्याम मोदी केे 29 
वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने केक काटकर मनाया ओर उनकी दिर्घायु की कामना ईश्वर से की। मनाने वालों मे राजीव मदान, पूनम मोदी, मनीष टाक,विजय सोलंकी, अनवर अली रंगरेज एवं मोनू मोदी मौजूद थे।