दु:खद खबर: 88 वर्षीय बीकानेर से पूर्व राज्यसभा सांसद बारूपाल का देर रात निधन, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने प्रकट किया दु:ख….

बीकानेर

दु:खद खबर: 88 वर्षीय बीकानेर से पूर्व राज्यसभा सांसद बारूपाल का देर रात निधन, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने प्रकट किया दु:ख….

बीकानेर से पूर्व कांग्रेस राज्यसभा सांसद जमना बारूपाल का निधन

बीकानेर, @Dainikkhabraan। पूर्व राज्यसभा सांसद जमना बारूपाल का गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विगत 10 दिन पहले कुल्हे में टाइटेनिक ट्राॅन्कट्रिक फिक्सेशन नेल, मतलब पीएनएफ राॅड लगाई गई थीं। दो दिन पूर्व ही वार्ड में चलने फिरने लगी थी। गुरुवार को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो ICU में भर्ती किया जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

88 वर्षीय श्रीमती जमना बारूपाल, बीकानेर जो राजस्थान से 2000 से 2006 तक राज्यसभा सांसद रहीं। ज्ञात रहें इनके पिता भी सांसद रह चुके थें।

बारूपाल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर ट्वीट कर दुःख प्रकट किया है।

शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कांग्रेसी नेताओं ने बारूपाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि बारूपाल का निधन अपूरणीय क्षति है ।

बारूपाल के परिवार से जुड़े सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार 21 जनवरी 2022 को सुबह 10.30 बजे बीकानेर स्थित निवास स्थान से चोखूँटी मुक्तिधाम जाएगी जंहा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sad news: 88-year-old former Rajya Sabha MP from Bikaner Barupal died late night, ministers including Chief Minister expressed grief.

Former Congress Rajya Sabha MP from Bikaner Jamna Barupal passes away

Bikaner, @Dainikkhabraan. Former Rajya Sabha MP Jamna Barupal passed away on Thursday during treatment at the hospital. According to the information received, the last 10 days ago, Titanic Trantric Fixation Nail, meaning PNF rod, was installed in the hip. Two days ago, she started walking in the ward. On Thursday, there was sudden difficulty in breathing, then admitted to the ICU where he breathed his last during treatment.

Smt. Jamna Barupal, 88 years old, Bikaner who was a Rajya Sabha MP from Rajasthan from 2000 to 2006. Be aware that his father had also been an MP.

Chief Minister Ashok Gehlot has expressed grief by tweeting on the death of Barupal.

Education Minister Dr. B.D. Congress leaders including Kalla, Energy Minister Bhanwar Singh Bhati expressed deep grief over the death of Barupal and said that Barupal’s death is an irreparable loss.

Members of Barupal’s family told that on Friday, January 21, 2022, at 10.30 am, Chokhunti will go to Muktidham from his residence in Bikaner, where he will be cremated.