नागौर,@दैनिक खबरां। नागौर जिले से एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। नागौर में दो युवकों ने गैंगरेप के बाद नाबालिग दलित लड़की को एक होटल किनारे सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची, लेकिन थाने में मामला दर्ज करने के बजाय मां -बेटी को घर भेज दिया गया। भारी दबाब पड़ने पर 7 घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
मां का आरोप- पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि बलात्कारियों का पुलिस से तालमेल के चलते थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस प्राइवेट वाहन में घर पर आ गई और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मीठड़ी के पूर्व सरपंच लोकेन्द्र सिंह और समाजसेवियों को लगी तो उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाया। आखिर बुधवार देर रात एक बजे पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। आखिर बुधवार देर रात एक बजे पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। नाबालिग बुधवार शाम 5 बजे होटल किनारे सड़क पर मिली थी। मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार तड़के 3 बजे पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कुचामन सर्किल इंस्पेक्टर रामवीर जाखड़ ने बताया कि 17 साल की नाबालिग पीड़िता की मां ने शिकायत की है कि उसकी बेटी सुबह 10 बजे कुचामन गई हुई थी। वहां उसे दो युवकों ने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर कार में पीछे वाली सीट पर पटक दिया। दोनों आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर देर शाम 5 उसे कुचामन स्थित रेनबो होटल के बाहर सड़क पर लहूलुहान हालत में पटक कर भाग गए। पीड़िता लोगों से मदद मांगकर घर पहुंची।

