जिला वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संगठन के चुनाव 17 जुलाई को….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संगठन की राज्य ईकाई द्वारा जिला स्तर पर वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी के सदस्यों के चुनाव करवाए जाने हैं।

राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनिकी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री मुमताज अली ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए बीकानेर जिला वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संगठन के चुनाव 17 जुलाई को जिला पूल गैराज में सांय 5 बजे आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। उन्होंने जिले के समस्त राजकीय वाहन चालकों से 17 जुलाई को सार्दुलगंज, ढोला मारू के पीछे जिला पूल गैराज में उपस्थित होने की अपील की है।