सुबह-सुबह आंखें खुलते ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में जोरदार लगीं महंगाई की आग, 1012 रूपए में…..
मंहगाई की मार
गरीब आखिर क्या करें
घरेलू गैस सिलेंडर महंगा
बीकानेर, @Dainikkhabraan। घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। आज जारी रेट लिस्ट में 50 रूपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर। आम नागरिकों को बड़ा झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। अब 953.50 की जगह 1003.30 रुपए में मिलेगा। अब बीकानेर में यह घरेलू गैस सिलेंडर 1012.50 रूपए में मिलेगा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर 9 रुपए सस्ता हो गया है। अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2364.50 रुपए हो गयी है। एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के साथ ग्रामीण इलाकों में जलाऊ लकड़ी की मांग बढ़ गई है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ी
बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। आज दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई है।
एलपीजी की खपत में आई कमी
पेट्रोलियम उद्योग के आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में एलपीजी की खपत मासिक आधार पर 9.1 फीसदी गिरकर 22 लाख टन रही, यह अप्रैल, 2021 की तुलना में 5.1 फीसदी अधिक है। मार्च से पहले घरेलू एलपीजी के दाम में पिछले साल 6 अक्टूबर को बदलाव हुआ था।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भी हो चुका है इजाफा
गौरतलब है कि 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमत में भी इजाफा किया था। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 102.50 रुपये महंगा हो गया था। नई कीमत लागू होने के बाद से दिल्ली में 1 मई से 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये से बढ़कर 2355.50 रुपये हो गई।

