गैंगवार: दो गुटों में गोलीबारी, बीच सड़क गाड़ीया दौड़ायी, कैम्पर आग के हवाले, पुलिस मौके पर, गैगवार का देखें विडियो….
गैगवार
जालोर के सांचौर में दो गुटों में गोलीबारी
पुलिस कार्रवाई
जालोर/सांचौर, @Dainikkhabraan। राजस्थान (Rajasthan) के जालौर (Jalore) जिले के सांचौर (Sanchore) में दो गैंग के बीच गैंगवार की घटना सामने आयी है, मिली जानकारी के अनुसार 2 गैंग के बीच हुए इस विवाद में कई राउंड गोलियों के फायर किये गए जिसकी वजह से चारों और दहशत का माहौल पैदा हो गया।
यह घटना सांचौर शहर से कुछ दूरी पर माखुपुरा के पास हुई और इन दो गैंग में सोमवार को दिनदहाड़े टोल प्लाजा से जुड़े पूराने मामले में विवाद हो गया था। इस दौरान वाहनों में जमकर तोड़फोड़ हुई और कई राउंड फायरिंग भी हुई।
फायरिंग की बात की जाये तो वाहन के आगे के हिस्से से गोली आर-पार हो गई थी, इस गैंगवार के दौरान एक गाड़ी में आग लगाई गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। इसके बाद गैंग के बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए। सूचना पर सांचौर पुलिस मौकाए वारदात वाली जगह पर पहुंची।
कुछ दिनों पहले ही इन दोनों गैंग के बीच लड़ाई हुई थी और इन्होंने विवाद के दौरान गाड़ी में तोड़ फोड़ भी की थी, वहीं एक रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही हैं. अभी मौके पर शांति हैं, क़ानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

