देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने शनिवार को देशनोक पहुंचकर माँ करणी के दरबार मे मत्था टेककर राष्ट्र की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी।
देशनोक पहुंचने पर श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के प्रन्यासि छैलूदान के नेतृत्व में महेन्द्रसिंह व जयसिंह द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया।
प्रन्यास के विशिष्ट अतिथि कक्ष में माँ करणी का साहित्य व तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।
मीडिया से बातचीत में बिट्टा ने राजस्थान के युवाओ से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान ऋषि मुनियों की तपोभूमि है।यहाँ की संस्कृति, भाईचारा व शौर्य का इतिहास गौरवपूर्ण है।युवा इसे संजोकर रखे।
आतंकवाद पर बिट्टा ने कहा कि हमारे देश की इंटेलीजेंसी , सेना व पुलिस बेहद सतर्क है।इसी कारण पिछले 6 वर्षो में कोई आतंकवादी घटना नही हुई।साथ ही आतंकवादी साज़िशों का पुलिस ने समय पूर्व ही पर्दाफाश कर दिया।



