
मनोज उपाध्याय के नेत्रदान से अमर हुई मानवता, परिजनों ने रचा सेवा का उदाहरण
दैनिक खबरां। पुखराज शर्मा,नोखा। कस्बे में मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे नागौर रोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मनोज कुमार पुत्र भंवरलाल उपाध्याय का सड़क हादसे निधन हो गया। गहरे शोक के इस क्षण में भी परिजनों ने मानवता का परिचय देते हुए नेत्रदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज एवं सीएमओ डॉ. एल. के. कपिल तथा भाजपा नेता कैलाश कठातला ने शोकाकुल परिवार को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित किया। उनकी प्रेरणा से परिजनों ने दिवंगत मनोज उपाध्याय के नेत्रदान की सहमति प्रदान की।
इस पुनीत कार्य में भाई सुनील उपाध्याय, डॉ. सीताराम पंचारिया, मूलचंद उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, लिलाधर उपाध्याय, पवन पंचारिया, एडवोकेट श्यामसुंदर कठातला, कमल पंचारिया, बजरंगलाल कठातला एवं कमल उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
यह नेत्रदान आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के माध्यम से ट्रॉमा सेंटर इमरजेंसी, पीबीएम अस्पताल बीकानेर में किया गया। आई डोनेशन टेक्नीशियन निलेंद्र सिंह ने समय रहते सुरक्षित रूप से कॉर्निया एकत्रित किए। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि ऐसे कार्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और मृत्यु के उपरांत भी कई जरूरतमंदों को नई रोशनी मिल सकती है।
इस नेक कार्य के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों का प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया तथा उनके इस निर्णय की सराहना की गई। दिवंगत मनोज उपाध्याय नोखा निवासी थे।

