बीकानेर : सब्जी पर स्प्रे करते समय जहर चढऩे से महिला की हुई मौत

बीकानेर

बीकानेर : सब्जी पर स्प्रे करते समय जहर चढऩे से महिला की हुई मौत

बीकानेर। सब्जी पर स्प्रे करते समय जहर चढऩे से महिला की मौत हो गई इस सम्बंध में मृतका के पति चौधरी कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल विश्नोई ने गंगाशहर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। घटना जैन कॉलेज के पास गंगाशहर में 26 फरवरी की है। प्रार्थी ने इस सम्बंध में बताया कि उसकी 42 वर्षीाय पत्नी बिरमा देवी घर पर सब्जी पर स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान उसे स्प्रे चढ़ गया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाय गया। जहां पर 2 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।