
बीकानेर: नीलकंठ नर्सरी के पास पलटा संतरे से भरा ट्रक, चालक- खलासी बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
Bikaner News दैनिक खबरां। बीछवाल थाना इलाके में मंगलवार सुबह जयपुर बाईपास पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नीलकंठ नर्सरी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से संतुलन बिगड़ने पर संतरे से भरा एक ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक व खलासी सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब से संतरे भरकर महाराष्ट्र जा रहा था। जयपुर बाईपास पर अचानक गाय सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खा गया। हादसे के बाद सड़क पर संतरे बिखर गए और एक तरफा यातायात ठप हो गया, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु करवाया। वंही सड़क पर बिखरे संतरे के कैरेटों को स्थानीय मजदूरों द्वारा एकत्रित करने का काम दोपहर तक किया जा रहा था। इस दौरान इस रोड़ से आने वाले वाहनों को रोंग साइड से होकर निकलना पड़ा। गौरतलब है, हाइवे पर निराश्रित पशुओं के कारण हादसे होते है।

