मुख्यमंत्री निवास पर संगठनात्मक विमर्श: बीकानेर जिले की टीम ने CM भजनलाल शर्मा को दिया फीडबैक

बीकानेर राजनीति राजस्थान

मुख्यमंत्री निवास पर संगठनात्मक विमर्श: बीकानेर जिले की टीम ने CM भजनलाल शर्मा को दिया फीडबैक

दैनिक खबरां,जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।



इस अवसर पर बीकानेर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत सहित जिला टीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बीकानेर जिले की जमीनी स्थितियों, चुनौतियों और आवश्यकताओं पर विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। जिला उपाध्यक्ष प्रजापत नें बताया कि बीकानेर जिले के फीडबैक को लेकर सीएम संतुष्ट नजर आए।



बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।