बीकानेर में शादी के 27 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, पिता नें बताई ये वजह..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में शादी के 27 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, पिता नें बताई ये वजह..

दैनिक खबरां,बीकानेर। छत्तरगढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता की शादी के सिर्फ 27 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने इसकी वजह डेंगू बताई है। पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी की मौत बीमारी से हुई है और किसी तरह का कोई शक नहीं है। इस संबंध में मृतका के पिता पाबू बारी क्षेत्र निवासी गोपाल दास सोनी की रिपोर्ट पर छतरगढ़ पुलिस नें गुरुवार को मर्ग दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर के पाबू बारी क्षेत्र निवासी गोपाल दास सोनी की बेटी पूजा सोनी की शादी करीब 27 दिन पहले छत्तरगढ़ के चुन्नीलाल सोनी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पूजा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीकानेर लाया जा रहा था। रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया।

शव को छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने एहतियातन पोस्टमॉर्टम करवाया, क्योंकि विवाह को अभी कुछ ही दिन हुए थे। वंही मामले की जांच छतरगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट पवन कुमार कर रहें है। बता दें,बीकानेर जिले में हाल ही में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। पीबीएम अस्पताल में कई मरीज भर्ती किए गए हैं।