तीन दिन में सुधार नहीं तो गंदे पानी में बैठेंगे भदौरिया, प्रशासन को दी चेतावनी

बीकानेर

तीन दिन में सुधार नहीं तो गंदे पानी में बैठेंगे भदौरिया, प्रशासन को दी चेतावनी

बीकानेर। शहर की बिगड़ती सड़क स्थिति से परेशान लोग अब आवाज़ उठाने लगे हैं। समाजसेवी दिनेश सिंह भदौरिया ने चेतावनी दी है कि यदि लालगढ़ पैलेस की प्रवेश रोड की हालत तीन दिनों में नहीं सुधारी गई, तो वे और उनके साथी गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन करेंगे।

भदौरिया ने कहा कि इस मार्ग से रोजाना पूर्व विधायक सिद्धिकुमारी की आवाजाही होती है, फिर भी सड़क इतनी खराब स्थिति में है। यह बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “जब विधायिका के आने-जाने वाले रास्ते की सुध नहीं ली जा रही, तो शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल है।”

उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण पर शहर की बदहाली का दोषारोपण करते हुए इसे ‘बीकानेर विनाश प्राधिकरण’ करार दिया। भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठकर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करेंगे।