बड़ी खबर: बीकानेर ओपन जेल से कैदी फरार, तलाश में जुटा जेल प्रशासन

बीकानेर

बड़ी खबर: बीकानेर ओपन जेल से कैदी फरार, तलाश में जुटा जेल प्रशासन

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा खुला बंदी शिविर बीछवाल से एक बंदी फरार हो गया। घटना कल मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे बंदियों की हाजरी के दौरान बंदी रूपसिंह पुत्र लुखुरू, निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) अनुपस्थित पाया गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में ह्ड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर जेल प्रहरी नें बीछवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

खुला बंदी शिविर बीछवाल प्रभारी मुख्य प्रहरी सुनील कुमार ने बताया कि बंदी की गिनती के समय वह मौजूद नहीं था। अन्य बंदियों की मदद से पूरे कैम्प परिसर में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुष्टि हुई कि बंदी शिविर से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वंही जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस नें फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।