पांचू पुलिस की बड़ी सफलता,इस अभियान में चार अपराधीयों को दबोचा
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत पांचू पुलिस ने शनिवार को चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सान्दू तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
पांचू थाने में दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी देवीलाल पुत्र शिवनारायण (33) और शिवनारायण पुत्र लेखराम (61), दोनों निवासी जयसिंहदेसर मगरा, को पुलिस ने धर दबोचा। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत पांचीलाल पुत्र सोहनलाल (38) और पप्पुराम पुत्र बुधराम (52), दोनों निवासी धरनोक, को भी गिरफ्तार किया गया।
यह पूरी कार्रवाई थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, सउनि गंगाराम, सउनि संतोषनाथ, एचसी रामनिवास, कानि सुनिल कुमार,दलीपदास और कानि हेतराम की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

