हृदयविदारक घटना नें मानवता को किया शर्मसार, लावारिश हालत में मिली नवजात

बीकानेर लूणकरणसर

हृदयविदारक घटना नें मानवता को किया शर्मसार, लावारिश हालत में मिली नवजात

बीकानेर, दैनिक खबरां। जिले के लूनकरणसर क्षेत्र के कालाबास गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की झाड़ियों में एक नवजात बालिका लावारिस हालत में पड़ी मिली। बच्ची को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा और तुरंत सूचना टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता महिपाल सिंह को दी।

मौके पर पहुंचे महिपाल सिंह ने झाड़ियों से मासूम को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से लूनकरणसर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और वह मिट्टी से लथपथ थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बच्ची को दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने दूध नहीं लिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत बीकानेर रेफर कर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज की सोच और संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।