काम करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही मौत
दैनिक खबरां, बीकानेर । खेत में काम करते समय शनिवार शाम एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। इस संबंधबमे मृतक के भाई नें पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार, देसलसर निवासी दुलाराम (31) पुत्र नारायणराम अपने हिस्से पर ली हुई पुनमचंद ढाका की ट्यूबवेल (रोहि हियादेसर) पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान करीब शाम 4.30 बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पास ही काम कर रहे पड़ोसी गिरधारीराम ढाका ने घटना की सूचना उसके बड़े भाई राधेश्याम को दी और निजी वाहन से उसे नोखा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दुलाराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई राधेश्याम ने थाने में दी, जिस पर नोखा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

