बीकानेर में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, फिल्मी स्टाइल में भिड़ी गाड़ियां, एक की मौत 3 गंभीर घायल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो!

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, फिल्मी स्टाइल में भिड़ी गाड़ियां, एक की मौत 3 गंभीर घायल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो!

दैनिक खबरां,बीकानेर। शनिवार शाम को जयपुर रोड़ पर डूंगर कॉलेज के सामने एक भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जंहा आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन वाहन भीड़ गए। इस हादसे में एक नें मौक़े पर ही दम तोड़ दिया वंही तीन घायलों का ट्रोमा में ईलाज जारी है। जयनारायण व्यास कॉलोनी एसएचओ सुरेंद्र पचार नें दैनिक खबरां को बताया कि डूंगर कॉलेज के सामने जयपुर रोड़ पर कैंपर गाड़ी, टैक्सी व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन वाहनों क्षतिग्रस्त हो गए। केम्पर गाड़ी जयपुर रोड़ की तरफ जा रही थी वंही टैक्सी व बाइक म्यूजियम सर्किल की तरफ आ रहें थे। इस दौरान केम्पर गाड़ी डिवाइडर को तोड़कर टैक्सी व बाइक से जा भिड़ी। इस हादसे में बाईक सवार मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी नेक मोहम्मद नें मौक़े पर ही दम तोड़ दिया वंही 3 घायलों को ट्रोमा में रैफर किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल की स्थति गंभीर है उसे रेड लाईट एरिया में शिफ्ट किया गया है। वंही शेष दो घायलों का ट्रोमा कैजुअल्टी  में ईलाज चल रहा है। देखें वीडियो… 👇