नोखा रोड़ पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट

देशनोक नोखा बीकानेर बीकानेर पुलिस

यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट

बीकानर, दैनिक खबरां। शरदीय नवरात्रा सोमवार, 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले रविवार 21 सितंबर की दोपहर बाद से ही करणी माता मंदिर देशनोक के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा शुरू हो जाएगी। पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने बीकानेर–नोखा मार्ग पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

यातायात डायवर्जन इस प्रकार रहेगा:
बीकानेर से नोखा जाने वाले वाहन उदयरामसर–जयपुर रोड–नौरंगदेसर–एक्सप्रेस हाईवे–रासीसर मार्ग से होकर गुजरेंगे।

•नोखा से बीकानेर आने वाले वाहन रासीसर–एक्सप्रेस हाईवे–नौरंगदेसर–जयपुर रोड–उदयरामसर–बीकानेर आएंगे।

•वैकल्पिक मार्ग: नोखा से आने वाले वाहन हिम्मटसर–कांकड़ा–जसरासर–नापासर होते हुए भी बीकानेर आ सकते हैं।

मेला 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
देशनोक में करणी माता का वार्षिक शरदीय नवरात्रा मेला 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि पदयात्रियों को असुविधा न हो और यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे।