पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपी दबोचे, कबूली वारदात, खुलेंगी कई वारदातें

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर

पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपी दबोचे, कबूली वारदात, खुलेंगी कई वारदातें

नोखा, दैनिक खबरां । शुक्रवार शाम नोखा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पिंपली चौक निवासी द्वारका प्रसाद ने जॉकी शोरूम के पास गली से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तलाशी अभियान चलाकर महज कुछ ही समय में आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान भागीरथराम (25) पुत्र मोहनराम निवासी चूटिसरा, जिला नागौर तथा निशाचंद्र अली उर्फ बाबू (45) पुत्र करीम बक्स निवासी रामपुरा बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है।



पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी और चोरियां की हैं। मामले की तहकीकात थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुनि के नेतृत्व में जारी है।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल तेजाराम, रामेश्वरलाल और पवन सिंह शामिल रहे।