पांचू थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में फायरिंग,कार में लगी गोली, बाल -बाल बचा युवक, पुलिस मौक़े पर
बीकानेर, दैनिक खबरां। पांचू थाना क्षेत्र के कूदसू गांव में शुक्रवार को आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव के दो युवकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज मनीष नामक युवक ने प्रतिद्वंदी श्रीनिवास की कार पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली कार में लगी और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पांचू थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

