
दैनिक खबरा,नोखा । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सूर्य सप्तमी पर सूर्य-नमस्कार का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने सूर्य सप्तमी व सूर्य नमस्कार का पौराणिक महत्व बताते हुएकहा कि सूर्य नमस्कार सभी आसन्नओं का राजा है, सूर्य-नमस्कार करने से आयु, प्रज्ञा, बल, वीरत्व व तेज में वृध्दि होती है।
वरिष्ठ अध्यापक अश्विनी मोदी ने बालक बालिकाओं को सूर्य नमस्कार मंत्र सहित करवाया गया। कार्यक्रम में लिखमाराम मेघवाल, सुनीता खीचङ, राजू मोदी, अन्तिम शर्मा, जय श्री बैद, टीना डेनियल, रामकेश बिश्नोई, बसन्ती चौधरी, कंचन दर्जी, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सोलंकी सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

