दैनिक खबरां,नोखा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नोखा कांग्रेस द्वारा डूडी वाइट हाउस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधीजी के तेल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
युवा कांग्रेस नेता मुरली गोदारा ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं, और हर भारतीय के हृदय में जीवित रहेंगे।

इस अवसर पर नोखा शहर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनराम लीलड़, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष भंवरलाल सारण, नोखा शहर पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर नाई, नोखा शहर पश्चिम मंडल अध्यक्ष राकेश जैन, जिला परिषद के पूर्व सदस्य प्रतिनिधि मोहनराम काकड़ गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के विचारों पर चर्चा की गई और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

