युवक के साथ आठ-नो जनों ने की मारपीट, 24 हजार रुपए छीनकर हुए फरार
दैनिक खबरां,बीकानेर। एक युवक के साथ 8-9 जनों द्वारा मारपीट कर रुपए छीनने की घटना सामने आई है। घटना कल मंगलवार शाम 7 बजे की है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने नोखा थाने में दो नामजद सहित कुल 9 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नोखा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बँधाला गाँव निवासी 26 वर्षीय सुंदर पुत्र भोलाराम ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे के आसपास पवन पुत्र मदनलाल,किसन पुत्र मनोज व 6-7 अन्य आरोपीयों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 24 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच ओमप्रकाश सऊनि को सोंपी है।

