कमरें में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया 37 वर्षीय युवक
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फिर एक 37 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना जिले के कालू थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस संबंध में मृतक के ताऊ के लडके श्रवणराम पुत्र देवीलाल नाई निवासी करणीसर राजासर ने कालू थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि लालचंद पुत्र नारायणराम नाई ने मंगलवार सुबह 11 अपने घर के कमरे में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी धर्मवीर कर रहें है।

