कंही आपकी तो नहीं चोरी हुई मोटरसाईकिल, बीकानेर पुलिस ने पकड़ी 26 बाईक,देखें चेसिस व इंजन नंबर…
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोर के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो चोरों कों गिरफ्तार किया है। वंही इनसे चोरी की 26 मोटरसाइकिलें बरामद की है। पकड़े गए गिरोह ने बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इस संबंध में गुरुवार कों कोटगेट थाने में पत्रकारों से वार्ता में एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पिछले दिनों चोरी हुई बाइक की पड़ताल करते हुए दो जनों 32 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल और 39 वर्षीय लक्ष्मण राम सांसी को गिरफ्तार किया गया। जो दोनों ही हदां के निवासी है। इनमें से लक्ष्मण राम के खिलाफ अलग अलग थानों में 14 मुकदमें दर्ज है। दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से 26 मोटरसाइकिलों को बरामद भी किया है। एसपी ने बताया इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल श्रीराम की भूमिका विशेष रही जंहा श्रीराम की मुखबिरी से पुलिस ने अब तक 50 मोटर साइकिल बरामद की है।
कोड़ियों के दामों पर बेचते थे मोटसाइकिल्स
एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी की थी। इसके अलावा फलौदी,जोधपुर व जिले के अन्य तहसीलों से भी इन बाइक्स को चुराया था। ये चोरी की गई मोटरसाइकिलों कों बीकानेर या बीकानेर से बाहर गांवों में सस्ती रेट पर बेच दी जाती है। महज दस से पद्रह हजार में बाइक लेने के लालच में लोग चोरी की बाइक खरीद लेते हैं। ये पहले रैकी करते। उसके बाद वहां से मोटरसाइकिल गायब कर लेते थे।
कांस्टेबल श्रीराम की रही विशेष भूमिका
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अकेले कांस्टेबल श्रीराम की इंटेलिजेंस के दम पर पुलिस ने अब तक 50 मोटर साइकिल बरामद की है। पिछली दफा भी कार्रवाई कर 24 मोटसाइकिलों को बरामद किया था। फिर आज श्रीराम के प्रयासों का नतीजा है। इसमें कुछ बाइक जोधपुर से बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल को सम्मानित करने के लिए सिफारिश की जा रही है।



