बीकानेर बंद:चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, मुख्य बाजारों में पसरा सन्नाटा,एसपी फिल्ड में,थानाधिकारी ले रहें राउंड..
बीकानेर। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण से जुड़े एक निर्णय के विरोध में आज बुधवार को भारत बंद का बीकानेर में मिला जुला असर देखने कों मिल रहा है। मुख्य मार्केट की दुकानें बंद हैं और सड़कों पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है। वंही शहर के बाहरी इलाकों में बंद का मिला जुला असर देखने कों मिल रहा है। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण भी सड़कें सूनी नजर आ रही है। उधर, पुलिस को चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर निपटा जा सके।
बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम सुबह से ही एक्टिव मोड पर सड़कों पर नजर आ रही है है। आला अधिकारियों को सड़कों पर राउंड लेने के आदेश दिए हैं। थानाधिकारी राउंड पर निकल चुके हैं। कोटगेट से केईएम रोड के बीच पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। दुकानों को न खोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और न ही बंद करने के लिए। फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्वक बंद किया जा रहा है। गंगाशहर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट सहित कई क्षेत्रों में भी कई दुकानें बंद तो कई खुली भी हैं।

