मानवता शर्मसार:कट्टे में रेत से सना मिला नवजात, रोने की आवाज आई तो पहुंचाया अस्पताल
दैनिक खबरां,बीकानेर। मानवता को तार-तार करने की घटना जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से सामने आई है। जंहा झाड़ियों में एक कट्टे में लिपटा हुवा नवजात मिला है। वंहा से गुजर रहें राहगीरो ने नवजात की रोने की आवाज सुनी तो उन्हें कट्टे में रेत से सना नवजात मिला जिसे फौरन कोलायत अस्पताल लाया गया, जंहा से उसे पीबीएम रैफर कर दिया गया । घटना कोलायत के शीशा भेरू जी के पास की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म मंगलवार को हुआ है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि आखिर इस नवजात कों झाड़ियों में कोंन कट्टे में बंद कर फेंक गया। वंही अंदेशा जताया जा रहा है कि समाज में बदनामी के डर से कोई अज्ञात इस नवजात कों यंहा झाड़ियों में फेंक गया।

