बीकानेर : शहर के इस इलाके में रेल पटरियों पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई, पर कैलाश बताया जा रहा!

बीकानेर

बीकानेर : शहर के इस इलाके में रेल पटरियों पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई, पर कैलाश बताया जा रहा!

बीकानेर, दैनिक खबरां। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में रेल पटरियों पर एक युवक का शव मिला है। इसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वंही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब के साथ असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद,ताहिर हुसैन, मो सतार मौके पर पहुँचे। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव करनी औद्योगिक क्षेत्र के पास रेल पटरियों पर मिला है। घटना की सुचना पाकर आरपीएफ़ भी मौके पर पहुंच गई।

शव को ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने पीबीएम मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है । सूचना के आधार पर इसका नाम कैलाश बताया जा रहा है । खबर लिखें जाने तक शिनाख्त के प्रयास जारी थे।