बीकानेर: आज से गर्मी फिर दिखाएगी अपने तेवर, अगले सात दिनों तक चलेगी हिटवेव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीकानेर मौसम

बीकानेर, दैनिक खबरां । दो दिन पहले बीकानेर में हुई ओलो वाली बारिश का रंग गर्मी पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाया है। एक बार फिर से गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।गुरुवार से मौसम विभाग ने लगातार सात दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आमजन से घर से बाहर निकलने से पहले पानी जरूर पिएं। सिर ढकने के लिए हेलमेट या कोई सूती कपड़ा लें। शरीर को ढककर बाहर निकलें। बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखें। खाली पेट बिलकुल न निकलें क्योंकि  हालांकि बीती रात का पारा 27.5 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकार्ड किया गया पर गुरुवार को पारे का मिजाज ऐसा नहीं रहेगा। धूप सुबह से सताएगी। दोपहर में लू चलेगी।

तापमान भी 45 के करीब ही रहेगा। रात का तापमान भी 31 से ऊपर पहुंच सकता है। इस बार लू का पीरियड भी 7 दिन का होने का आसार है। एक दो दिन गैप में राहत मिलेगी लेकिन जैसे ही नौतपा शुरू होगा तो वापस लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विभाग ने इसीलिए एक गाइड लाइन जारी की है जिसमें लोगों को बुजुर्ग और बच्चों को सही सलामत रखें क्योंकि लू से सबसे ज्यादा यही प्रभावित होंगे।