बीकानेर: बैंक में रूपये जमा करवाने गए व्यक्ति की जेब से 42 हजार रुपए हुए पार
बीकानेर। बैंक में खड़े एक व्यक्ति की जेब से 42 हजार रुपए पार हो गए। घटना लूणकरणसर कस्बे की राजस्थान मरुधरा ग्रामीण की है।जेब काटने वाला बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गया। दरअसल,यंहा कस्बे के वार्ड 33 निवासी रमजान काजी बुधवार को अपने घर से रुपए लेकर बैंक के बचत खाते में जमा करने गए थे। बैंक में जमा पर्ची भरने सहित कुछ औपचारिकता पूरी की दस हजार रुपए जमा करवाने के लिए वे काउंटर पर खड़े थे। काउंटर पर भीड़ भी थी। इसी दौरान एक युवक ने उनकी जेब में मजदूरों को देने के लिए रखे 42 हजार रुपए पार कर लिए।
जब उन्हें इसका पता लगा तो उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक पीड़ित रमजान की जेब से नकदी पार कर फरार होता दिखाई दिया। रमजान ने बताया कि अनाज मंडी में ट्रैक्टरों से माल परिवहन का कार्य करता है। ट्रैक्टरों पर कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए उसने जेब में 42 हजार रुपए रखे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। उसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी युवक की तलाश की मगर, उसका पता नहीं चला।

