बीकानेर : ढाणी में लगी आग, गरीब का आशियाना जलकर हुआ राख
बीकानेर। बीकानेर के नोखा क्षेत्र की रहवासी गांव की एक ढाणी में रविवार सवेरे अचानक आग लग गई। इस आग से गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का हाल फिलहाल पता नहीं चल पाया है, किंतु आग में गरीब परिवार का सब कुछ जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जांगलू के रेवंतराम की ढाणी में रविवार को अचानक आग लग गई। आग में नगदी के साथ-साथ आवश्यक घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त अन्दर एक बच्चा सो रहा था। जिसको बचा लिया गया है।

