बीकानेर संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा पाक घुसपैठिया,जवानों ने किया ढेर..
बीकानेर@दैनिक खबरां। बीकानेर संभाग में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे एक घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी देते हुए ढेर कर दिया। घुसपैठिया जीरो लाइन से तकरीबन 250 मीटर तक भारतीय सीमा में आया था। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के पास शेरपुरा पोस्ट पर बीती देर रात को पेट्रोलिंग के दौरान पाकिस्तान की ओर से एक युवक जीरो लाइन को पार कर घने जंगल से होता हुआ भारत की सीमा में आता हुआ दिखाई दिया।
जवानों ने उससे रुकने के लिए कहा। इसके बाद भी वह जीरो लाइन से लगभग 250 मीटर तक आगे आ गया था। वह लगातार आगे बढ़ता जा रहा था। इसके बाद गश्त कर रहे जवानों ने गोली चलानी शुरू कर दी। युवक के नहीं रुकने पर 8 राउंड फायरिंग कर उसे मार दिया गया। फिलहाल घुसपैठिये की तलाशी के दौरान कोई सामान नहीं मिला है।

