नाग-नागिन का अजब प्रेम: लोगों ने मारा नाग को,तलाश करती हुई नागिन पहुंची और फन पटक-पटककर…..

देश

नाग-नागिन का अजब प्रेम: लोगों ने मारा नाग को,तलाश करती हुई नागिन पहुंची और फन पटक-पटककर…..

नाग नागिन के प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। नाग की मौत के बाद नागिन उसकी तलाश करते करते उस जगह पहुंची जहां लोगों ने नाग को जलाया था। नाग की परिक्रमा लगाने के बाद नागिन ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिहरा गेट के पास फर्नीचर गोदाम में सात फीट लंबा सांप निकला था। इस सांप को कुछ लोगों ने मार दिया और उसे आंशिक रूप से जला दिया। ये नाग बताया गया था। रविवार रात में नागिन भी पहुंच गई। तिहरा गेट के पास जिस फर्नीचर गोदाम में नाग को मारा था, उसी स्थान के पास लोगों ने उसे जलाया था। नाग पूरी तरह नहीं जला था।

प्रत्यक्षदर्शी मोहन सिंह व अन्य लोगों के मुताबिक नागिन भी नाग की तलाश करते हुए आ पहुंची। नागिन ने नाग की परिक्रमा लगाई और फन को कई बार जमीन पर पटक कर दम तोड़ दिया। नाग-नागिन की इस घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। वहीं लोगों ने नाग और नागिन का एक साथ अंतिम क्रिया-कर्म भी कर दिया।