कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से: पहली बार बायोमैट्रिक अटेंडेंस से एंट्री, नेटबंदी नहीं होगी….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार 13 मई से शुरू हुई। पहली बार अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस से एंट्री दी गई।
राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार 13 मई से शुरू। इसके लिए जिला मुख्यालय पर कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 मई तक दो पारियों में चलने वाली इस परीक्षा की प्रत्येक पारी में हजारों अभ्यर्थी बैठेंगे। रीट और अन्य दूसरी परीक्षाओं से सबक लेते हुए इस बार नकल पर नकेल कसने के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है। पहली बार अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस से एंट्री दी।
ध्यान रहे: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले एंट्री लेनी होगी। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। शहर में नेटबंदी करने के बजाय परीक्षा केंद्रों पर ही जैमर लगाए गए हैं, ताकि इंटरनेट के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान रोका जा सके। परीक्षा की पहली पारी सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

