तलवार लेकर स्कूल के रास्ते में बैठा टीचर: हरकतों को देखकर साथी शिक्षकों में मचा हड़कंप….

पुलिस कार्रवाई बूंदी राजस्थान राज्य

तलवार लेकर स्कूल के रास्ते में बैठा टीचर: हरकतों को देखकर साथी शिक्षकों में मचा हड़कंप….

तलवार लेकर स्कूल के रास्ते में बैठा टीचर

हरकतों को देखकर साथी शिक्षकों में मचा हड़कंप

तुरंत अधिकारियों को सूचना दी

पुलिस मौके पर पहुंची

बूंदी, @Dainikkhabraan। बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में सिसोला पंचायत के बालापुरा मिडिल स्कूल के टीचर पर हाथ मे तलवार लेकर बीच रास्ते में बैठने का मामला सामने आया है। अन्य टीचर जब स्कूल के रास्ते में पहुंचे तो टीचर राजूलाल के हाथ मे तलवार देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक टीचर राजूलाल मौके से जा चुका था।
तलवार पास के बाड़े में मिली। स्कूल के हेडमास्टर अवधेश पारीक ने थाने में शिकायत दी है। जिसमें टीचर राजूलाल मीणा पर स्टाफ साथियों के साथ गलत आचरण व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

शिकायत ने आरोप लगाया कि आज सुबह स्कूल की महिला टीचर अपने पति के साथ स्कूल आ रही थी। रास्ते में राजूलाल खड़ा था। उसके एक हाथ मे तलवार व दूसरे हाथ में शराब की बोतल थी। राजू लाल को देखकर महिला टीचर ने पीईईओ हजारी लाल बैरवा को सूचना दी। सूचना पाकर हजारी लाल व अन्य स्कूल टीचर भंवरलाल मौके पर पहुंचे। दोनों को देखकर राजूलाल ने तलवार को पास के बाड़े में फेंक दिया।

अवधेश पारीक ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले राजूलाल ने बालापुरा जाकर स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष यादराम मीणा व स्टाफ भंवरलाल को तलवार से गर्दन काटने की धमकी दी। उस समय राजू लाल शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को स्कूल की महिला टीचर ने राजूलाल के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील मैसेज,वीडियो भेजने की लिखित शिकायत दी थी।

राजूलाल के खिलाफ जांच सीबीईओ नैनवां के पास प्रक्रियाधीन है। इसी बात से गुस्सा होकर आज टीचर राजूलाल ने रास्ते में तलवार लेकर स्कूल स्टाफ पर हमले की कोशिश में था।

नैनवां थाना सीआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश पारीक ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें स्कूल टीचर राजूलाल मीणा पर स्कूल स्टाफ साथियों के साथ गलत आचरण व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे है।