करणी विहार में घटित डकैती मामले में पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से 4 आरोपी किए गिरफ्तार
जयपुर, @Dainikkhabraan। राजधानी के करणी विहार थाना इलाके में सोमवार देर रात एग्रीकल्चर व्यापारी मैथिलीशरण शर्मा के परिवार को बंधक बनाकर डकैती के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 4 दिन बाद नेपाल बॉर्डर के पास से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों की ओर से की गई डकैती का खुलासा शक्रवार दोपहर 1 बजे करेगी। मामले में फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
डीसीपी वेस्ट रिचा तोमर ने बताया कि डकैती की बड़ी वारदात घटित होने के बाद पुलिस की सात से आठ स्पेशल टीम बनाई गई और सभी टीमों को अलग-अलग टास्क दिए गए। एक टीम ने केवल हाईवे पर लगे हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने का काम किया। पुलिस के हाथ में सबसे बड़ा सुराग आगरा रोड स्थित टोल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से हाथ लगा। जिसमें दो संदिग्ध कार में बदमाश भागते हुए नजर आए, उसके आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बदमाशों के फरार होने वाले रास्ते का एक पूरा रोडमैप तैयार किया।
बदमाश जिस रास्ते से फरार हुए थे उस रास्ते पर आने वाले बदमाशों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अन्य टीमों ने निगरानी रखी और दबिश दी। बदमाशों के नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल बॉर्डर पर भी पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिसकर्मियों ने न केवल मुखबिर तंत्र को मजबूत किया बल्कि टेक्निकल पुलिसिंग के साथ ही ट्रेडिशनल पुलिसिंग को अपनाते हुए बदमाशों तक पहुंचने का काम किया। पुलिस की सभी टीम एक दूसरे से लगातार संपर्क में थी और परस्पर कोर्डिनेशन के तहत काम कर रही थी।
Police arrested 4 accused from near Nepal border in the robbery case in Karni Vihar.
Jaipur, @Dainikkhabraan. Police on Friday arrested 4 miscreants from near Nepal border after 4 days in the case of robbery by taking hostage of agriculture trader Maithilisharan Sharma’s family in Karni Vihar police station area of the capital late on Monday night. The police will disclose the robbery done by the accused at 1 pm on Friday. Police team is engaged in search of other miscreants who are absconding in the case.
DCP West Richa Tomar said that after the major incident of robbery, seven to eight special police teams were formed and all the teams were given different tasks. A team only went through the footage of hundreds of CCTV cameras installed on the highway. The biggest clue in the hands of the police came from the CCTV camera installed on the toll located on Agra Road. On the basis of which two suspects were seen running away in the car, on the basis of which the police prepared a complete roadmap of the way for the miscreants to escape. Other teams of police monitored and raided the possible hideouts of the miscreants coming on the path from which the miscreants had escaped.
In view of the possibility of miscreants fleeing to Nepal, police teams were also sent to Bihar, Uttar Pradesh and Nepal border. The policemen not only strengthened the informer system but also worked to reach the miscreants by adopting traditional policing along with technical policing. All the police teams were in constant contact with each other and were working under mutual coordination.

