मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा तंज, जानिए क्या हुआ…..
बीकानेर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर कसा तंज
राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जलसंसाधन मंत्री बना है। कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। इतनी ही उसकी औकात नहीं है। वह काहे का मंत्री है, जो प्राइम मिनिस्टर को कन्वीन्स नहीं कर सके।
साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने कि कहा गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा राजस्थान के IAS-IPS अधिकारियों को गिरफ्तारी की धमकी देना उनकी बौखलाहट दिखा रहा है। अपनी छवि चमकाने के लिए पहले उन्होंने राजनीति से संन्यास का दावा कर दिया परन्तु उनका झूठ पकड़ा जाने के कारण डैमेज कंट्रोल के लिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता के सामने उनका असली चेहरा पहले से ही बेनकाब हो चुका है इसलिए अभी तक अपना वॉइस सैम्पल देने में भी आनाकानी कर रहे हैं।

