बीकानेर की बेटी वेदिका शर्मा ब्राजील में निशाने साधेगी

खेल दुनिया देश नई दिल्ली बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर की बेटी वेदिका शर्मा ब्राजील में निशाने साधेगी।

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर की वेदिका शर्मा ब्राजील में होने वाले डेफ ओलंपिक 2022 के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में चयन किया गया है।

विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बीकानेर के संस्थापक व कोच विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली में डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर पिछले माह आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर 18 वर्षीय वेदिका को भारतीय दल में चुना गया। 1 से 15 मई 2022 को ब्राजील में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

पिछले 4 वर्षों से वेदिका एकेडमी पर रोज 4 घंटे शूटिंग का अभ्यास करती है। और एक घंटा रोज योग अभ्यास करती है। गत वर्ष राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी है। पिछले 3 वर्षों से नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान व बीकानेर का प्रतिनिधित्व कर रही है।