पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार का एक्सिडेंट, बाल बाल बचीं राजे…..
जयपुर, @Dainikkhabraan। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार हादसे का शिकार हो गई। अभी अभी मिली जानकारी अनुसार जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बिनानी काॅलेज के पास वसुंधरा राजे की कार का एक्सिडेंट हो गया। इस समय वसुंधरा राजे खुद कार की फ्रंट सीट पर बैठी थी।
इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। कार चला रहीं युवती ने वसुंधरा राजे को साॅरी बोला जिसके बाद राजे ने किसी भी प्रकार की पुलिस में शिकायत नहीं की।

