REET-2022 होगी 14-15 मई को : गहलोत सरकार करेगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, पैराटीचर्स की समस्याओं का भी निकालेगी हल….

जयपुर बीकानेर राजस्थान राज्य रोजगार

REET-2022 होगी 14-15 मई को : गहलोत सरकार करेगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, पैराटीचर्स की समस्याओं का भी निकालेगी हल

जयपुर, @dainikkhabraan। REET-2021 में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग को भले ही गहलोत सरकार ने नहीं माना, लेकिन 20 हजार शिक्षकों की भर्ती REET-2022 के तहत की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में 14-15 मई को REET कराने का निर्णय किया है। इससे प्रदेश को करीब 20 हजार नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है- इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

REET-2021 के तहत गहलोत सरकार 31 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी, लेकिन राजस्थान में ग्रेड थर्ड के शिक्षकों के 50 हजार से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। यही वजह है कि लंबे समय से युवा बेरोजगार भर्ती में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग कर रहे हैं। बीते दोनों ट्विटर पर बेरोजगारों ने ट्रेंड भी चलाया था।

शाम को हुई बैठक में कई निर्णय
मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार शाम को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में कई निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए खोले जा रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर लोगों में अच्छा फीडबैक है। इन स्कूलों को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही, इसका विश्लेषण करें कि आवश्यकता के आधार पर किन-किन क्षेत्रों में और अधिक संख्या में यह स्कूल खोले जा सकते हैं। इन स्कूलों में अंग्रेजी में अध्यापन की योग्यता रखने वाले शिक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए भर्तियों में उचित व्यवस्था की जाएगी।

REET-2022 will be on May 14-15: Gehlot government will recruit 20 thousand teachers, will also solve the problems of parateachers

Jaipur. Even though the Gehlot government did not accept the demand to increase the number of posts to 50 thousand in REET-2021, but 20 thousand teachers will be recruited under REET-2022. Chief Minister Ashok Gehlot has tweeted that in the year 2022, it has been decided to conduct REET on 14-15 May. With this, the state will be able to get about 20 thousand new teachers. Provision will also be made for special teachers in this recruitment.

This will provide new employment opportunities to the youth.
CM Gehlot has told in his second tweet- Along with this, instructions have been given to make an action plan in a time bound manner to solve the problems of parateachers, education workers, madrassa parateachers and panchayat assistants keeping in mind the decisions of the Hon’ble Supreme Court. .

Under REET-2021, the Gehlot government will recruit 31 thousand teachers, but in Rajasthan, more than 50 thousand posts of teachers of grade III are running vacant. This is the reason that for a long time the youth have been demanding to increase the number of posts in unemployed recruitment to 50 thousand. The unemployed had also run the trend on both the Twitter in the past.

Many decisions in the evening meeting
Several decisions were taken in the meeting of the Education Department held on Thursday evening at the Chief Minister’s residence.

The Chief Minister said that there is good feedback among the people about Mahatma Gandhi English Medium Schools being opened to provide education in English medium to the children of the state. Efforts should be made to make these schools even better. Also, analyze in which areas more number of these schools can be opened depending on the need. Teachers having the ability to teach in English will be appointed in these schools. For this, proper arrangement will be made in the recruitments.