बीकानेर,@दैनिक खबरां। सोमवार की रात लूणकरणसर के एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उससे ढाई लाख रुपये लूट कर ले गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
घटना सोमवार रात 8 बजे की है जब परचून व्यापारी महेश अपने मुनीम के भंवरलाल के साथ बाइक पर अपने घर की ओर का रहा था। इस दौरान सरस धर्मकांटे के पास तीन लुटेरों ने चाकू की नोक पर उसे रोका और आंखों में मिर्ची डालकर ढाई लाख रुपयो से भरा थैला लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की । पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

