बीकानेर,@दैनिक आबरा।गाड़ियों में से रात को डीजल निकालने के आरोपी को बीछवाल पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने बीकानेर के सुपर मार्केट इलाके में खड़े ट्रक में से 500 लीटर डीजल निकाला था। बीछवाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की शिनाख्त कर पकड़ लिया।
आरोपी द्वारा पुर्व में की गई डीजल चोरी की वारदातों की जाँच पुलिस की टीम कर रही है। बीछवाल पुलिस के सीआई मनोज शर्मा के अनुसार जम्भेश्वर नगर निवासी विजयपाल विश्नोई ने सुपर मार्केट में खड़े उनके ट्रक में डीजल चोरी का प्रकरण दर्ज कराया था।
अनुसंधान अधिकारी रामनिवास हैड कानि ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर के आज गांव गारबदेसर पहुंच कर सीताराम दास पुत्र धर्मदास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी द्वारा दूसरी डीजल चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

