बीकानेर,@दैनिक आबरा।चूरू के सरदारशहर में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी करने के बाद चूरू एसपी कार्यालय पहुंचकर लड़की ने एसपी से घर वालों से जान का खतरा बता सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने 2 दिन पहले मंदिर में शादी की थी। इससे परिवार नाराज है। परिवार से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को पाबंद किया जाएगा।
युवक-युवती से मिली जानकारी के मुताबिक, सरदारशहर निवासी 20 साल की मोनिका व 25 साल का महेन्द्र सात साल से एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को भी बताया। परिजनों के नहीं मानने पर दोनों ने दो दिन पहले सरदारशहर में ही एक मंदिर में शादी कर ली।
युवती के परिजनों को शादी की जानकारी मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने अब पुलिस से मदद मांगी है। सरदारशहर थानाधिकारी बलराज सिंह मान ने बताया कि लड़का-लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को पाबंद किया जाएगा। प्रेमी जोड़े को हमारे नंबर दिए जाएंगे। जब भी उनको पुलिस की जरूरत होगी सुरक्षा दी जाएगी।

